चालू सीजन में महाराष्ट्र को चीनी उत्पादन में शीर्ष पर रहने की उम्मीद

चालू सीजन में भी चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर रहना चाहता है। महाराष्ट्र में इस सीजन 15 अक्टूबर से गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है। आपको बता दे, महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को पिछले सीजन में पछाड़ दिया था।

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने कहा की गन्ना क्षेत्र लगभग पिछले साल की तरह ही है। हम पिछले सीजन की तरह रिकॉर्ड चीनी उत्पादन के साथ भारत में शीर्ष स्थान पर बने रहने की उम्मीद करते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गायकवाड़ ने कहा की 2021-22 में, महाराष्ट्र में गन्ने का कुल क्षेत्रफल 1.488 मिलियन हेक्टेयर और 200 मिलें पेराई कर रही थीं। इस साल यह आंकड़ा 1.487 मिलियन हेक्टेयर और 203 मिलों का है। पिछले सीजन चीनी का उत्पादन 137.36 लाख टन था और हमें चालू सीजन में 138 लाख टन की उम्मीद है।

महाराष्ट्र का चीनी उत्पादन और निर्यात दुनिया भर के कई चीनी उत्पादक देशों से बड़ा है। पिछले साल, भारत ने दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक और दूसरे सबसे बड़े निर्यातक देश के रूप में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here