महाराष्ट्र: कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी साढ़े दस प्रतिशत से ज्यादा

कोल्हापुर विभाग चीनी उत्पादन और चीनी रिकवरी के मामलें में राज्य में सबसे आगे है। और साथ ही विभाग ने साढ़े दस प्रतिशत से ज्यादा चीनी रिकवरी हासिल कर ली है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 11 जनवरी, 2024 तक कोल्हापुर विभाग में 117.64 लाख क्विंटल (11.76 लाख टन) चीनी उत्पादन हुआ है। अगर गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी की बात की जाए तो, कोल्हापुर विभाग में 111.64 लाख टन गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी 10.54 प्रतिशत है। कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिलें शुरू है, जिसमे 24 सहकारी और 13 निजी चीनी मिल है।

सीजन 2023-24 में 11 जनवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 97 सहकारी एवं 100 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 515.99 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 474.93 लाख क्विंटल (47.49 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.2 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 204 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 601.95 लाख टन गन्ना पेराई कर 572.82 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here