महाराष्ट्र : चीनी उद्योग के विकास के लिए निरानी और ओंकार समूहों के बीच चर्चा, भविष्य में सहयोग के संकेत

पुणे: एमआरएन (निरानी) ग्रुप के कार्यकारी निदेशक संगमेश निरानी और निदेशक विशाल निरानी ने पुणे स्थित ओंकार शुगर ग्रुप के मुख्य कार्यालय का दौरा किया और चीनी उद्योग के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस बैठक में उद्योग समूहों के बीच आपसी सहयोग, तकनीकी प्रगति और सतत विकास के अवसरों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। ओंकार शुगर ग्रुप की ओर से विभिन्न पहल, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और उद्योग क्षेत्र में उनके योगदान की जानकारी प्रस्तुत की गई। बदलते औद्योगिक रुझान, आधुनिक तकनीक का उपयोग, मूल्यवर्धित उत्पादों की बढ़ती मांग और पर्यावरण-अनुकूल नीतियों के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

चीनी उद्योग को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए नवाचार और अनुसंधान की आवश्यकता पर बल देते हुए दोनों समूहों ने भविष्य में निवेश, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग के माध्यम से उद्योग को मजबूत करने के प्रति सकारात्मक रुख व्यक्त किया। इस सहयोग से उद्योग में नई संभावनाएं उत्पन्न होने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर ओंकार शुगर ग्रुप के अध्यक्ष बाबूराव बोत्रे-पाटील ने कहा, निरानी ग्रुप जैसे प्रगतिशील और दूरदर्शी उद्योग समूह के साथ संवाद का यह महत्वपूर्ण अवसर है। भविष्य में सहयोग से न केवल चीनी उद्योग, बल्कि किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।दोनों समूहों ने विश्वास व्यक्त किया कि, यह बैठक भविष्य के सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here