जून की बिक्री में मारुति डिजायर ने हुंडई ऑरा को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली : क्या आप जानते है जून महीने में देश में कौनसी सेडान कारें बिक्री मामले में टॉप टेन में रही, और किसने किसको पीछे छोड़ा।तो फिर चलो देखते है, जून महीने में देश में बिकी टॉप टेन सेडान कारों के बारे में।

सर्वश्रेष्ठ सेडान डिझायर : पहले स्थान पर मारुति का डिजायर मॉडल है।जून 2023 में इसके मॉडल की कुल 9322 यूनिट्स बिकीं। मई 2022 में कुल 11315 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसका मतलब है कि महीने-दर-महीने आधार पर कुल वृद्धि में 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।फिर भी यह सेडान जून में टॉप पर रही।

ऑरा (Aura) दूसरे नंबर पर : दूसरे स्थान पर हुंडई का ऑरा मॉडल है। जून 2023 में कुल 4907 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मई 2023 में कुल 4707 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।इस कार की बिक्री में महीने-दर-महीने 4.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

हुंडई वेरना : तीसरे नंबर पर हुंडई का वर्ना मॉडल है। जून 2023 में कुल 4001 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मई 2023 में कुल 3687 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। महीने-दर-महीने आधार पर कुल 8.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

अमेज (Amaze) : जून महीने में अमेज मॉडल की जोरदार बिक्री देखने को मिली है। जून 2023 में कुल 3602 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मई 2023 में कुल 3128 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।महीने-दर-महीने आधार पर 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

टिगोर : टाटा के टिगोर मॉडल की जून महीने में 3335 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मई में कुल 2701 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, यानी महीने-दर-महीने टिगोर के खपत में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है।

वर्टस (Vertus) : वर्टस मॉडल की बात करें तो जून 2023 में कुल 1812 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मई 2023 में कुल 1631 गाड़ियाँ बेची गई थी, जून में महीने-दर-महीने बिक्री में 181 कारों की की वृद्धि हुई।आपको बता दे की, फॉक्सवैगन कंपनी वर्टस मॉडल का निर्माण करती है।

सियाज़ : मारुति के सियाज सेडान मॉडल की बात करें तो जून 2023 में कुल 1744 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मई 2023 में कुल 992 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। महीने-दर-महीने आधार पर, कुल वृद्धि 75 प्रतिशत से अधिक रही है।

स्लाविया की बिक्री में गिरावट: जून 2023 में स्कोडा कंपनी के स्लाविया मॉडल की कुल 1639 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मई 2023 में कुल 1695 यूनिट्स की बिक्री हुई, यानी महीने-दर-महीने 3.30% की गिरावट देखी गई है।

सिटी (City) : सिटी मॉडल की बात करें तो जून में कुल 1478 यूनिट्स की बिक्री हुई। मई 2023 में कुल 1532 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी महीने-दर-महीने आधार पर 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

केमरी (Camry) : जून 2023 तक टोयोटा कैमरी मॉडल 184 इकाइयों की कुल बिक्री के साथ दसवें स्थान पर है। मई 2023 में इसके 142 यूनिट्स बिके है। महीने-दर-महीने आधार पर 29.58 प्रतिशत ज्यादा बिक्री दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here