महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में चीनी मिलें शुरू

महाराष्ट्र में हर सीजन के तरह इस सत्र में भी सोलापुर विभाग में सबसे ज्यादा चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू किया है। महाराष्ट्र में 30 नवंबर, 2021 तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 41 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 30 नवंबर, 2021 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 51.89 लाख टन गन्ना पेराई कर 42.88 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.26 प्रतिशत है।

सोलापुर विभाग में सबसे ज्यादा चीनी मिलें शुरू होने के बावजूद राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 58.54 लाख टन गन्ना पेराई कर 61.09 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 10.44 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 30 नवंबर, 2021 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 172 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 86 सहकारी एवं 86 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 222.4 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 203.43 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.15 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here