सहारनपुर: किसान मजदूर संगठन द्वारा नानौता चीनी मिल जल्द शुरू करने की मांग

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन शुरू हो चुका है। नानौता चीनी मिल द्वारा भी जल्द से जल्द सीजन शुरू करने की मांग की जा रही है, ताकि किसान समय पर गन्ने की बुआई कर सके।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, किसान मजदूर संगठन ने भी पेराई सीजन जल्द शुरू करने के साथ अन्य मांगो को लेकर नानौता चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन दिया। मिल के प्रधान प्रबंधक गुलशन कुमार ने कहा कि, 10 नवंबर को मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इस इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता ठाकुर श्यामवीर सिंह, तरसेम राणा, महेश त्यागी, चंद्रवीर राणा, कुलदीप सिंह चेयरमैन, रामकुमार, साधुराम, श्रीपाल सिंह, संदीप राणा, अब्दुल रहीम, मनोज, जोहर सिंह आदि उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here