आज शाम तक मानसून मध्यप्रदेश में दे सकता है दस्तक

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

भोपाल, 24 जून (UNI) दक्षिण-पश्चिम मानसून आज शाम तक मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने “यूनीवार्ता” को बताया कि इस बार मानसून भले ही करीब दस दिन विलंब से प्रदेश में पहुंचने वाला है, लेकिन यह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ब्रांच से सक्रिय है। मानसून आज शाम तक एक साथ दस्तक दे सकता है।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रहे मानसून ने मध्यप्रदेश की दक्षिण पूर्व सीमा बालाघाट को छू लिया है और इसके बाद जबलपुर संभाग के बालाघाट एवं मंडला तथा शहडोल संभाग के डिंडोरी से प्रवेश करने का अनुमान है। इसी प्रकार अरब सागर से आ रहा मानसून इंदौर संभाग के झाबुआ से प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

श्री साहा के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून को अनुकूल परिस्थितियां मिलने से यह रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसी तरह अरब सागर ब्रांच से मध्य भाग कोंकण, दक्षिणी गुजरात होता हुआ मध्यप्रदेश के दक्षिणी पूर्व और दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश में अगले चौबीस घंटों में आने की संभावना है।

इस बीच पिछले चौबीस घंटों में बालाघाट और जबलपुर में हल्की वर्षा हुई। इंदौर में भी मानसून पूर्व की बारिश हुई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here