मुंबई ने 2015 के बाद से दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज की

मुंबई: गुरूवार के सुबह भी मुंबई में भारी बारिश जारी रही। जुलाई महीने के पहले 16 दिन में 1,024 millimetres (mm) बारिश हुई, जो की उसके मासिक औसत का 122% है। शहर ने 2015 के बाद से अपनी दूसरी सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश दर्ज की है।

सांताक्रुज मौसम वेधशाला द्वारा मुंबई और उसके उपनगरों में बुधवार को सुबह 8:30 से गुरुवार की रात 8:30 बजे के बीच 191.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 3 जुलाई, 2019 को, मुंबई ने पिछले एक दशक में जुलाई की अपनी उच्चतम 375.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड बारिश दर्ज की थी। इससे पहले, 3 जुलाई 2014, और 24 जुलाई 2013 को क्रमशः 207.2 मिमी और 215.6 मिमी बारिश हुई थी। हालांकि, 27 जुलाई, 2005 को 24 घंटे में 944.2 मिमी का ऑल-टाइम बारिश दर्ज की गई थी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here