मध्‍यप्रदेश में जल्द ही आएगी नई गन्‍ना नीति

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि वे राज्य में गन्ना किसानों के हित में शीघ्र ही एक नई नीति लाने वाले हैं जिससे कि किसानों के भुगतान आसानी से हो सके। उन्होंने इस नीति के साथ साथ राज्य में निवेश को भी आकर्षित करने के प्रयास करेंगे ताकि यहां के नौजवानों का भविष्य बन सके और लोगों को रोजगार मिल सके। कमलनाथ नरसिंहपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री ने तकरीबन 11 करोड़ रुपए के खर्च से तैयार 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक जिला अस्पताल का उदघाटन किया। साथ ही उन्होंने केरपानी पुल, शॉपिंग कांप्लेक्स, हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ और सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज कृषि क्षेत्र के लिए एक चुनौती था। उन्होंने कहा कि हमने 21 लाख किसानों के ऋण को माफ कर दिया है। इसके दूसरे चरण का भी काम शुरु हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में नीतिगत सतत विकास के लिए तैयार है। राज्य के नागरिकों ने जो हममें विश्वास दर्शाया है, उसे हम बनाए रखेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कमलनाथ के साथ विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति, स्वास्थ्यमंत्री तुलसी सिलावट, सामाजिक न्यायमंत्री लखन घनघोरिया सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और दूसरे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here