बन्नारी अम्मन शुगर्स के परिचालन पर जीएसटी नोटिस से कोई बड़े असर की आशंका नहीं

बेंगलुरु : बन्नारी अम्मन शुगर्स लिमिटेड ने कहा है कि, कर्नाटक जीएसटी अधिकारियों की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस (Show-Cause Notice) से फिलहाल उसके कारोबार और परिचालन पर किसी महत्वपूर्ण प्रभाव की आशंका नहीं है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में दाखिल प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, वह नोटिस की जांच कर रही है और प्रस्तावित टैक्स, ब्याज तथा जुर्माने को चुनौती देगी। कंपनी के अनुसार, वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित निर्णायक प्राधिकारी के समक्ष उचित जवाब दाखिल करेगी और इस मामले में अपना पक्ष रखेगी।

वित्त वर्ष 2022-23 के इनपुट टैक्स क्रेडिट पर सवाल

ChiniMandi WhatsApp Channel

13 नवंबर 2026 को जारी यह नोटिस मैसूर स्थित वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक आयुक्त (ऑडिट)-1 के कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कथित तौर पर अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अधिक दावा किए जाने का मामला उठाया गया है। नोटिस में 3 करोड़ रुपये की टैक्स मांग, 1.89 करोड़ रुपये का ब्याज और 30.02 लाख रुपये का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। इस तरह कुल प्रस्तावित राशि 5.19 करोड़ रुपये है।कंपनी ने स्पष्ट किया कि, मामला अभी कारण बताओ नोटिस के चरण में है और इस संबंध में अब तक कोई अंतिम निर्णय या आदेश पारित नहीं हुआ है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here