UPI पर MDR को लेकर NPCI का स्पष्टीकरण: छोटे व्यापारियों पर GST का अतिरिक्त बोझ नहीं

नई दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्पष्ट किया है कि, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगने से छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और डिजिटल भुगतान महंगा हो जाएगा—ऐसे दावे गलत हैं। सार्वजनिक स्तर पर उठ रही चिंताओं के बीच NPCI ने कहा कि, खुदरा डिजिटल लेनदेन पर इस शुल्क का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में NPCI ने कहा, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) पर GST लगने से छोटे व्यापारियों पर बोझ पड़ेगा और डिजिटल भुगतान महंगा हो जाएगा। यह गलत है।

2,000 रुपये तक के UPI लेनदेन पर MDR शून्य

ChiniMandi WhatsApp Channel

NPCI ने बताया कि, MDR व्यवस्था केवल 2,000 रुपये से अधिक के व्यापारिक लेनदेन पर लागू होगी। रोजमर्रा के छोटे डिजिटल भुगतान इससे प्रभावित नहीं होंगे।NPCI के अनुसार, 2,000 रुपये से अधिक के P2M (व्यक्ति से व्यापारी) लेनदेन पर ही MDR लागू होगा। वहीं, 2,000 रुपये तक के लेनदेन पर MDR शून्य रहेगा और इसलिए MDR पर GST का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।NPCI ने कहा कि, सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2,000 रुपये तक के लेनदेन UPI के कुल व्यापारी लेनदेन की मात्रा के 96 प्रतिशत से अधिक हैं।इसका मतलब है कि UPI के अधिकांश भुगतानों पर MDR नहीं लगेगा और इसलिए MDR पर GST भी नहीं लगेगा।

MDR पर GST व्यापारियों के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं

कर व्यवस्था को लेकर NPCI ने स्पष्ट किया कि MDR के कारण जमा किया गया GST, कर दायरे में पंजीकृत व्यवसायों के लिए अपनी जेब से किया जाने वाला अतिरिक्त खर्च नहीं बनेगा। NPCI ने कहा कि, व्यापारी द्वारा MDR पर भुगतान किया गया GST, वस्तुओं की बिक्री पर देय GST के विरुद्ध समायोजित किया जा सकेगा। यह उसी तरह होगा, जैसे इनपुट टैक्स को आउटपुट टैक्स की देनदारी से समायोजित किया जाता है। इसलिए व्यापारियों को MDR की राशि पर भुगतान किए गए GST की लागत स्वयं वहन नहीं करनी पड़ेगी।

छोटे व्यापारियों को MDR से छूट

कम कारोबार वाले छोटे कारोबारी और सूक्ष्म उद्यम भी इस व्यवस्था के दायरे से बाहर रहेंगे। NPCI ने बताया कि जिन व्यापारियों को UPI के माध्यम से हर महीने 1 लाख रुपये तक की राशि प्राप्त होती है, उन्हें MDR का भुगतान नहीं करना होगा। इसलिए ऐसे व्यापारियों के लिए MDR पर GST का मुद्दा भी नहीं उठेगा।

डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त परिचालन लागत नहीं

डिजिटल भुगतान व्यवस्था में परिचालन लागत बढ़ने की खबरों को खारिज करते हुए NPCI ने दोहराया कि सामान्य व्यापारिक भुगतानों में कोई बाधा नहीं आएगी। NPCI ने कहा, “इसलिए MDR पर GST से व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका निराधार है। UPI के अधिकांश लेनदेन और छोटे व्यापारी इससे अप्रभावित रहेंगे।”

15 सितंबर से नई MDR व्यवस्था

यह स्पष्टीकरण NPCI द्वारा 15 सितंबर को नई MDR व्यवस्था लागू किए जाने के बाद आया है। नई व्यवस्था के तहत 2,000 रुपये से अधिक के UPI व्यापारी लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा। हालांकि, ग्राहक UPI के माध्यम से पहले की तरह बिना किसी शुल्क के भुगतान कर सकेंगे।सरकार ने कहा है कि P2M लेनदेन के लगभग 96 प्रतिशत हिस्से पर इस बदलाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। MDR की राशि बैंकों और भुगतान एप्लिकेशन सेवा प्रदाताओं सहित भुगतान प्रणाली से जुड़े विभिन्न भागीदारों के बीच वितरित की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत 2,000 रुपये से अधिक के Person-to-Merchant (P2M) UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा। हालांकि, प्रति लेनदेन MDR की अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है।

Bioenergy Times

1 COMMENT

  1. Meri 2000 Rs ki kist har mahine kategi wes hi bhut logo ki kiste kati to uspar bhi tax lagaoge or mere father hospital main hai or main ilaj ke liye payment karta hu to us par bhi kate ga tax, Kya zuta logic Batate ho.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here