बलरामपुर चीनी मिल के इकलौते उत्तराधिकारी का निधन

देश के प्रतिष्ठित चीनी मिल समूह बीसीएम ग्रुप के इकलौते उत्तराधिकारी का गुरुवार शाम बंगलुरू में आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना से बलरामपुर चीनी मिल परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।

आपको बता दें कि विवेक सरावगी इस समय पूरे ग्रुप की कमान संभाले हुए हैं। विवेक सरावगी के इकलौते पुत्र तथा बलरामपुर चीनी मिल समूह के उत्तराधिकारी करण सरावगी बैंगलोर में रहकर रेंजर एपोरल एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर व चेयरपर्सन के रूप में संचालन कर रहे थे। बैंगलोर में एक नई फैक्ट्री का निर्माण चल रहा था जिसके विजिट के लिए गुरुवार के दिन में करण सरावगी पहुंचे थे वहीं पर निरीक्षण के दौरान ऊंचाई से अचानक पैर फिसलने से करण सरावगी नीचे गिर गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार को बलरामपुर चीनी मिल परिसर में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए अध्याशी मधुकर मिश्र ने कहा कि करण सरावगी का बलरामपुर चीनी मिल से गहरा रिश्ता रहा है। वह अपनी दादी मीनाक्षी सरावगी तथा पिता विवेक सरावगी के साथ बचपन से यहीं पर रह रहे थे। उनकी मौत से समूह को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने सभी यूनिटों पर एकत्रित होकर शोक सभा के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस दुख की घड़ी में ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना की तथा साथ खड़े रहने का वादा किया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

10 COMMENTS

  1. This is happen due to lack of safety & ishwar say prarthana hai unki aatma Ko Shanti pradan karayn.
    D.K. Srivastava V.P.Operation (Power & Utilities)TRIDENT GROUP BUDHNI MP
    Previously Work as C.E ? Addl. G.M Engineering (Akbarpur/ Kumbhi Unit), Mobil No. 7309880094

  2. Hamari Jagat Ram Shukla per khate per Paisa nahin a raha hai paisa nahin chal raha hai Allahabad Bank kakda Balwa kyon nahin Paisa 5 per chal raha hai yah application mein bhej raha hun aapke din ke bad mein aap mere watan kya baat hai kyon kyon nahin chal raha hai aapka

  3. I was also AGM.cane. in bcm babhnan veri sad news for me God bless the soul and give courage to all the family members. .kktripathi.39.new shriramparisar Awadhpuri bhopal. 7355590206..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here