पेट्रोल नौ पैसे, डीजल 15 पैसे महँगा

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली 20 मई (UNI) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत नौ पैसे चढ़कर 71.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गयी। डीजल भी 15 पैसे महँगा होकर 66.11 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोलकाता में पेट्रोल आठ पैसे और मुंबई में नौ पैसे चढ़कर क्रमश: 73.19 रुपये और 76.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। चेन्नई में इसके भाव 10 पैसे प्रति लीटर बढ़े और यह 73.82 रुपये प्रति लीटर बिका।

कोलकाता में डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़कर 67.86 रुपये प्रति लीटर हो गयी। मुंबई और चेन्नई में इसके दाम 16-16 पैसे बढ़े और कीमत क्रमश: 69.27 रुपये तथा 69.88 रुपये प्रति लीटर रही।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here