भागलपुर में एथेनॉल प्लांट लगाने की योजना

भागलपुर : उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मीडियाकर्मियों बात करते हुए कहा की, बिहार में 29 कंपनियों ने एथेनॉल प्लांट स्थापित करने के लिए रूचि दिखाई है। भागलपुर के साहू परवत्ता में भी एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

जागरण डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भागलपुर में भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड और बांका में भागलपुर बायोरेफेंसरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने एथेनॉल फैक्ट्री लगाने में दिलचस्पी दिखाई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

केंद्र सरकार ने क्रूड आयल आयात पर निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल उत्पादन को बढावा दिया है। बिहार की नई एथेनॉल नीति से प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ रही है। कई सारे उद्यमी बिहार में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने के लिए उत्सुक है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून, 2021 को साल 2025 तक भारत में एथेनॉल सम्मिश्रण के लिए रोडमैप पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग पहुंच के भीतर है। 2025 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल सम्मिश्रण से देश को अत्यधिक लाभ मिल सकता है, जैसे प्रति वर्ष 30,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत, ऊर्जा सुरक्षा, कम कार्बन उत्सर्जन, बेहतर वायु गुणवत्ता, आत्मनिर्भरता, क्षतिग्रस्त खाद्यान्न का उपयोग के साथ साथ किसानों की आय, रोजगार और निवेश के अधिक अवसर निर्माण होंगें।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here