बिहार: केसरिया में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना

मोतिहारी : केंद्र सरकार की एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की निति के चलते जल्द ही बिहार एथेनॉल उत्पादन का हब बनकर उभर सकता है। बिहार में कई प्लांट शुरू हो गया है, जबकि कई बनाएं जा रहे है। अब इस कड़ी में केसरिया का भी नाम जुड़ गया है, क्योंकी यहां पे 132 करोड़ की लागत से एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

‘हिंदुस्तान’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले का पहला एथेनॉल प्लांट केसरिया प्रखंड के नयागांव-कुशहर में खुलेगा। बिहार सरकार के उद्योग मंत्रालय की ओर से इसकी स्वीकृति मिल गई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक सह सीईओ जिले हरेंद्र कुमार वाजपेयी ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने ने बताया कि, प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट का निर्माण 132 करोड़ की लागत से होगा। जिसमें प्रतिदिन 1 लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया जायेगा। इस प्लांट से एक हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेगा। मक्का,चावल और गन्ना से एथेनॉल का उत्पादन होगा जिससे फैक्ट्री के तीस किलोमीटर की परिधि में आने वाले किसान लाभान्वित होंगे।उन्होंने बताया कि, वर्ष 2025 के अंत तक यह प्लांट तैयार हो जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here