गन्ना किसानों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

फगवाड़ा, 20 मार्च (UNI) शक्कर मिलों से बकाया के भुगतान की मांग को लेकर हाइवे जाम करने वाले 100 गन्ना किसानों के खिलाफ पंजाब की फगवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रदर्शन कल हुआ था और पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उनमें किसान नेता सतनाम सिंह साहनी, कुलवंत सिंह और मंजीत सिंह राय शामिल हैं। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 283 और नेशनल हाइवे एक्ट की धारा 8-बी लगाई गई है।

प्रदर्शनकारी किसान स्थानीय निजी शक्कर मिल मालिकों से 53 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे और मिल प्रबंधन से 26 मार्च तक 30 करोड़ रुपये का भुगतान करने के आश्वासन पर धरना उठाया गया।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here