आगामी पेराई सीजन की तैयारियां शुरू

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश में आगामी पेराई सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। राज्य सरकार, स्थानीय जिला प्रशासन और गन्ना विभाग पेराई की तैयारियों का जायजा ले रहें है। अम्बेडकरनगर जिले की अकबरपुर चीनी मिल में चल रहे मरम्मत कार्य का जिला गन्ना अधिकारी हरि कृष्ण गुप्ता व गन्ना विकास समिति सचिव अजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इसमें केन कैरियर का 90 प्रतिशत, मिल हाउस का 75 प्रतिशत, बॉयलर का 75 प्रतिशत, बायलिंग हाउस का 60 प्रतिशत तथा पावर हाउस का 80 प्रतिशत मरम्मत कार्य पूरा हुआ है।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चीनी मिल के महाप्रबंधक यांत्रिकी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, आगामी 15 अक्तूबर तक मरम्मत का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह तक समस्त ट्रायल करने के उपरान्त बॉयलर पूजन किया जाएगा। इसके बाद गन्ना पेराई शुरू होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here