गन्ना समिति और चीनी मिल में चुनाव की तैयारियां शुरू

पीलीभीत : गन्ना समितियों और किसान सहकारी चीनी मिलों में संचालकों, उपाध्यक्षों और अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। संचालक पदों के लिए 23 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 24 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति प्राप्त की जाएंगी, और 25 सितंबर को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, 26 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। 30 सितंबर को इच्छुक प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। तीन अक्टूबर को चुनाव होगा और उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

प्रबंध समितियों के चुनाव के सिलसिले में सात अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। आठ अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। नौ अक्टूबर को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। 14 अक्तूबर को इच्छुक प्रत्याशियों को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसी दिन अंतिम नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा और चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।16 अक्टूबर को मतदान होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here