बिजनौर: किसानों ने कहा जो चीनी मिल समय पर भुगतान नहीं करती है, उसे गन्ना नहीं देंगे

बिजनौर: गन्ना किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले डीसीओ ऑफिस पर किसानों का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि, किसानों को न्याय मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि, जो भी चीनी मिल समय पर भुगतान नहीं करती है, उसे गन्ना नहीं देंगे। गन्ना की आपूर्ति करना किसानों का हक है और वह कहीं भी गन्ना आपूर्ति करें, इसका उसे अधिकार होना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कैलाश लांबा ने कहा कि, किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के साथ मिलकर उनके हकों की लड़ाई लड़ी जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। धरने पर उदयवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, सुक्खे, अनिल बांकपुर, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here