पंजाब : गन्ना किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किया जागरूक

जालंधर : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गन्ना सेक्शन द्वारा भोगपुर क्षेत्र के गांवों में गन्ना किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग और फसल प्रबंधन को लेकर जागरूक किया गया। यह अभियान गन्ना आयुक्त डॉ. अमरीक सिंह के दिशा-निर्देशों तथा परियोजना अधिकारी (गन्ना) डॉ. मनधीर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. गुरचरण सिंह ने गांव सगरांवाली और भटनूरा-लुबाणा में किसानों के साथ बैठकें कर गन्ने की फसल में यूरिया के संतुलित और अनुशंसित उपयोग पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने किसानों को बताया कि जरूरत से अधिक यूरिया का उपयोग करने से फसल गिरने का खतरा बढ़ जाता है, कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है और चीनी रिकवरी पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। डॉ. गुरचरण सिंह ने जानकारी दी कि बसंतकालीन गन्ना फसल के लिए 130 किलो यूरिया प्रति एकड़ और मूढ़ी फसल के लिए 195 किलो यूरिया की सिफारिश की गई है। वहीं फास्फेट और पोटाश उर्वरकों का उपयोग मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर करने की सलाह दी गई।बैठक के दौरान किसानों को कीट नियंत्रण और फसल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने खेतों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान सुझाए।इस अवसर पर सहकारी चीनी मिल भोगपुर के सर्वेयर मनप्रीत सिंह और अमनप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here