कर्नाटक में चीनी मिलों पर गन्ने के वजन को लेकर छापेमारी…

बेंगलुरू: द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक, प्रदेश की कई चीनी मिलें कथित रूप से किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ने के वजन को कम कर रही है, ऐसी शिकायतें मिलने के बाद राज्य सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को 21 चीनी मिलों पर छापेमारी की।

राज्य सरकार ने पहली बार चीनी मिलों पर इस तरह के बड़े पैमाने पर छापे मारे। चीनी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामलों के विभागों के अधिकारियों और पुलिस ने संयुक्त रूप से छह जिलों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। बेंगलुरु से वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन का समन्वय किया। कर्नाटक गन्ना उत्पादक संघ के अध्यक्ष कुरबुर शांता कुमार ने कहा कि धोखाधड़ी की शिकायत करने के बाद छापेमारी की गई। उन्होंने दावा किया कि, अगर कोई किसान 15 टन गन्ना सप्लाई करता है तो उसे 14 टन बताकर ठग लेते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here