मानसून के आगमन के साथ मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश

भोपाल, 25 जून (UNI) दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्यप्रदेश में आगमन के साथ ही आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक जी डी मिश्रा और पी के साहा ने बताया कि मानसून तेज गति से प्रदेश में आगे बढ़ रहा है और इसी के साथ बारिश में भी तेजी आने का अनुमान है। रात्रि में अन्य कई स्थानों पर वर्षा की बौछारें पड़ सकती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आज नौगांव में 21 मिलीमीटर, रतलाम में 20़ 2 मिमी, खंडवा में 9 मिमी, इंदौर में 3़ 9 मिमी, टीकमगढ़ में 3 मिमी, सागर एवं मंडला में 2 मिमी, सिवनी में 1़ 4 मिमी, मलाजखंड में 0़ 8 मिमी, होशंगाबाद में 0़ 6 मिमी, भोपाल में 0़ 2 मिमी तथा दमोह सहित अन्य कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि राजस्थान से बंगाल की खाड़ी से आगे तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) भी बनी हुई है जो मानसून को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रही है।

इस बीच राजधानी भोपाल में आंशिक बादलों के बीच तेज धूप के कारण गर्मी कायम रही और कल के समान तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 39़ 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3़ 8 डिग्री ज्यादा है। रात्रि का भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40़ 8 डिग्री गुना में दर्ज हुआ। राजगढ़ में 40़ 6, रायसेन एवं खजुराहो में 40़ 4 और शाजापुर में 40 डिग्री अंकित हुआ।

इस दौरान मौसम विशेषज्ञ एस के नायक ने बताया कि मध्यभारत में ऊपरी हवाओं में एक चक्रवात भी बना हुआ है, जिससे 27 जून तक छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, उमरिया और जबलपुर में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, नीमच, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, रतलाम, रीवा, सतना सहित कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान है। भोपाल में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here