ब्राजील: Raizen SAF उत्पादन के लिए एथेनॉल की मांग को पूरा करने के लिए तैयार

साओ पाउलो : फोर्ब्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, ब्राज़ीलियाई फर्म रायज़ेन (Raizen) सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) उत्पादन के लिए एथेनॉल की मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। यह घोषणा इस बात की पुष्टि के बाद की गई कि Raizen ने आईएससीसी कोर्सिया प्लस प्रमाणन (ISCC Corsia Plus certification) प्राप्त कर लिया है, जो कंपनी को SAF के उत्पादन के लिए प्रमाणित एथेनॉल का दुनिया का एकमात्र उत्पादक बनाता है।

Raizen के ट्रेडिंग के उपाध्यक्ष, पाउलो नेव्स ने कहा, प्रमाणीकरण प्राप्त करने का मतलब है कि हमारा एथेनॉल इस क्षेत्र को डीकार्बोनाइजिंग करने के उद्देश्य से कई मानदंडों को पूरा करता है। हमारी घोषणा के अनुसार, कोई भी कंपनी जो एथेनॉल से SAF का उत्पादन करना चाहती है, उसे Raizen से खरीदना होगा। नेव्स ने कहा, इस समय हम कच्चे माल के एकमात्र आपूर्तिकर्ता है, और हम मांग को पूरा करने के लिए तैयार है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here