रुपया शुरूआती कारोबार में 16 पैसे गिरकर 71.37 के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई, चार सितंबर (PTI) रुपया शुरुआती कारोबार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 16 पैसे और गिरकर 71.37 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। इसकी प्रमुख वजह डॉलर की मांग बढ़ना है।
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 71.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला और जल्द ही कारोबार में 16 पैसे टूटकर 71.37 पर पहुंच गया।
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.21 के स्तर पर बंद हुआ था।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार आयातकों की मजबूत मांग से डॉलर मजबूत हुआ है। साथ ही पूंजी की निकासी से भी रुपया पर दबाव पड़ा है।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here