रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर हुआ रुपया

चीनी मंडी, कोल्हापुर (24 Aug): इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन भी रुपये ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। रुपये में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट के साथ खुला।
शुक्रवार को रुपये ने डॉलर के मुकाबले 70.19 के स्तर पर शुरुआत की। कल रुपया 70.11 के स्तर पर बंद हुआ था
और रुपये ने 30 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था।  इससे पहले कल के कारोबार के दौरान रुपया 70.17 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था।
डॉलर में लगातार आ रही मजबूती और तुर्की में जारी आर्थ‍िक संकट इन दो वजहों से लगातार रुपये में गिरावट जारी है।  हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि रुपये में इतनी ज्यादा गिरावट नहीं है कि जिसे हमें परेशान होना पड़े।
Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here