रुपये में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना, 95.20-95.30 के आसपास स्थिरता संभव : विशेषज्ञ

मुंबई: भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर खुला। विशेषज्ञों ने निकट अवधि में रुपये को लेकर सतर्क रुख बनाए रखा है। उनका कहना है कि, डॉलर के मुकाबले 96 के स्तर के ऊपर लगातार मजबूती से टिकने पर रुपये में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, निकट अवधि में रुपये के 95.20-95.30 के स्तर के आसपास स्थिर होने की संभावना अधिक बताई जा रही है। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.82 पर खुला और सुबह 10:34 बजे करीब 95.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले पिछले सप्ताह रुपये में काफी उतार-चढ़ाव रहा था और गुरुवार को यह 96.10 के स्तर तक पहुंच गया था। मुद्रा विशेषज्ञ के.एन. डे के अनुसार, मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष और भारत पर अमेरिकी टैरिफ का खतरा बने रहने के कारण आने वाले दिनों में रुपये में अस्थिरता जारी रह सकती है।

उन्होंने कहा कि, भारत न तो रूसी तेल से पूरी तरह दूरी बना सकता है और न ही अमेरिकी टैरिफ के दबाव को आसानी से झेल सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि, 28 से 30 सितंबर के बीच संभावित बैंक हड़ताल और उसके बाद 2 अक्टूबर को बैंक अवकाश के कारण अगले सप्ताह केवल 1 अक्टूबर को ही बैंकिंग कामकाज का दिन रह सकता है। डे के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपये में अनावश्यक सट्टेबाजी आधारित उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप जारी रख सकता है। उन्होंने कहा कि रुपये के जल्द ही 95.20-95.30 के स्तर की ओर लौटने की काफी संभावना है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. ने कहा कि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को कुछ राहत मिली है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 95.80 के स्तर से नीचे कारोबार कर रहा था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हालांकि, पोनमुडी के अनुसार रुपया अभी भी कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक बॉन्ड यील्ड और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश के प्रवाह के प्रति संवेदनशील बना हुआ है। इसी बीच, USD/INR 95.70-95.80 के सपोर्ट जोन की परीक्षा ले रहा है और दिन में करीब 0.12% की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। पोनमुडी ने बताया कि, तत्काल प्रतिरोध स्तर 96.00-96.10 पर है। इस स्तर के ऊपर लगातार मजबूती आने पर USD/INR के अगले प्रतिरोध स्तर 96.40-96.50 की ओर बढ़ने का रास्ता खुल सकता है। वहीं, 95.70 के नीचे निर्णायक गिरावट आने पर यह जोड़ी 95.40-95.50 के अगले सपोर्ट स्तर की ओर बढ़ सकती है। उनके अनुसार, RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 61 पर है। यह अभी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है, हालांकि हाल की ऊंचाई से इसमें थोड़ी नरमी आई है। इससे संकेत मिलता है कि रुपये के मुकाबले डॉलर की तेजी की गति कुछ कम हो रही है।

सऊदी अरब के तेल निर्यात में सुधार के संकेतों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। इससे रुपये पर दबाव डालने वाले प्रमुख कारकों में से एक का असर आज कुछ कम हुआ है। पोनमुडी ने कहा कि, रुपये के लिहाज से निकट अवधि में 95.70 के ऊपर सतर्क रुख बना हुआ है। वहीं, 96.00 के ऊपर लगातार मजबूती रुपये में फिर से कमजोरी का संकेत देगी। दूसरी ओर, 95.50 के नीचे गिरावट रुपये को आगे राहत दे सकती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here