रुपये में मामूली सुधार, शुरुआती कारोबार में 23 पैसे मजबूत

मुंबई, तीन सितंबर (PTI) शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 23 पैसे की मजबूती के साथ 70.77 पर खुला। इसी के साथ वह अपने 71 के सर्वकालिक रिकॉर्ड निचले स्तर से ऊपर आ गया।

मुद्राकारोबारियों के अनुसार इसकी अहम वजह चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर का अच्छा रहना है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसके अलावा निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से भी रुपये को समर्थन मिला है। हालांकि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह बढ़त थम गई।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे यानी 0.37% टूटकर 71 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

 

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here