साथा चीनी मिल 2027 तक शुरू की जाएगी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास जारी: गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण

अलीगढ़ : गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण ने 2027 चुनाव से पहले साथा चीनी मिल शुरू करने का वादा किया। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को यह आश्वासन दिया। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है।सभी लाभार्थियों को योजनाओं लाभ दिया जा रहा है।

साथा चीनी मिल के बारे में उन्होंने कहा की, मिल शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है, 2027 से पहले साथा चीनी मिल को शुरू किया जायेगा। चीनी मिल के लिए बजट भी जारी है।इसकी जानकारी जिले के सभी विधायकों को भी है। पहले भी मुख्यमंत्री से लेकर प्रभारी मंत्री ने साथा चीनी मिल को लेकर वादा किया था, लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं हुआ। एक बार फिर गन्ना मंत्री ने साथा चीनी मिल को लेकर वादा किया है। देखना है कि गन्ना मंत्री अपने वादे पर साल 2027 तक कितना खरा उतरते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here