सोलापूर में गन्ना किसानों के लिए सेमिनार का आयोजन

सोलापूर : चीनी मंडी

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा सोलापूर में गन्ना किसानों के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया है। सेमीनार का उद्घाटन राज्य के सहकारिता राज्य मंत्री सुभाष देशमुख करेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस सेमीनार में गन्‍ना फसल से जुडे कई मुद्दों पर जानकार अपनी बात रखेंगे। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में गन्ना उत्पादन, लागत और प्रबंधन (सुरेशराव काले), बीज और गन्‍ना फसल (संजीव माने), गन्ना फसल और जल प्रबंधन (शहाजी भगत), गन्ना कटाई प्रबंधन (किरण कांबले), गन्ना रोग, कीट और इसकी दवाएं (पांडुरंग मोहिते) मार्गदर्शन करेंगे। आपको बता दे,सेमीनार 5 सितंबर को जामगुंडी मंगल कार्यालय, जुले सोलापुर, सोलापुर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी विद्याधर अनास्कर, संजय भेंडे, अविनाश महागांवकर, डॉ. अजीत देशमुख ने दी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here