महाराष्ट्र चुनाव से पहले किसान नेता राजू शेट्टी को राजनैतिक झटका

कोल्हापुर: राजू शेट्टी, जो महाराष्ट्र में गन्ना किसानों की लड़ाई के लिए जाने जाते है अब उनको एक बड़ा झटका लगा है। स्वाभिमानी शेतकरी संघटन के प्रदेश अध्यक्ष रविकांत तुपकर ने राजु शेट्टी का साथ छोड दिया है, अब तुपकर ने शेट्टी के कट्टर विरोधी सदाभाऊ पाटील के रयत क्रांती संघठन का दामन थाम लिया है। तुपकर के साथ साथ रयत क्रांती संघठन में स्वाभिमानी के कई सारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए शनिवार को मुंबई रवाना हो गए। किसान नेता और पूर्व सांसद राजु शेट्टी को यह बडा राजनितीक झटका माना जा रहा है। दो दिन पहले ही तुपकर ने अपने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और अटकलें लगाई जा रही थी की, तुपकर भाजपा में शामिल हो सकते है। तुपकर, को शेट्टी का सबसे विश्‍वसनीय सहयोगी के रूप में जाना जाता था।

शेट्टी हमेशा से राज्य में गन्ना किसान की लड़ाई के लिए आगे रहे है और कई सारे मुद्दों पर उनके लिए आंदोलन भी किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here