श्री रेणुका शुगर्स के शेयर में लगभग पिछले तीन महीनों में 65 प्रतिशत की बढोतरी

शुगर स्टॉक्स शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और निवेशकों को मुनाफा भी हो रहा है। श्री रेणुका शुगर्स के शेयर ने भी निवेशकों को बेहतरीन लाभ दिया है।

श्री रेणुका शुगर्स के शेयर्स पिछले दो दिनों से आसमान छू रहे हैं। रेणुका शुगर्स के शेयर आज 49.50 रूपये के अपने ऊपरी सर्किट स्तर पर रहा। आपको बता दे, पिछले दो दिनों में इस तरह के तेज उछाल के कारण, यह शुगर स्टॉक पिछले एक सप्ताह में अपने शेयरधारकों को अच्छा रिटर्न देने में सक्षम रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

श्री रेणुका शुगर्स के शेयर्स में पिछले लगभग तीन महीनों में 65 प्रतिशत की बढोतरी देखि गई है। 31 दिसंबर को यह स्टॉक 30.05 रूपये पर बंद हुआ था, और आज 49.50 रूपये के अपने ऊपरी सर्किट स्तर पर रहा।

रेणुका शुगर्स के स्टॉक्स में तेजी आने का कारण शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक निकट भविष्य में अडानी समूह द्वारा Sugar company का अधिग्रहण करने की खबरों से है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, श्री रेणुका शुगर्स के शेयर की कीमत में वृद्धि पूरी तरह से विचारवान है क्योंकि कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

शुगर स्टॉक्स में तेजी के कई कारण है जिसमे प्रमुख वजह एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम, चीनी निर्यात और चीनी उद्योग का अच्छा प्रदर्शन है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here