दो दिन गेट पर मिलेगी पर्ची, 28 अप्रैल को बंद होगी बागपत चीनी मिल

बागपत (उत्तर प्रदेश): जिले की बागपत चीनी मिल का पेराई मौसम 28 अप्रैल को समाप्त कर दिया जाएगा। मिल प्रशासन ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। मिल से जुड़े सभी क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं और वहां के कर्मचारियों को गन्ना सीधे मिल में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। अब किसानों को दो दिन तक मिल गेट पर ही पर्चियां उपलब्ध कराई जाएंगी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीनी मिल का पेराई सत्र 5 नवंबर को शुरू हुआ था। 26 अप्रैल तक मिल ने किसानों से करीब 38 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 44 लाख क्विंटल था। जिले की रमाला और मलकपुर चीनी मिल पहले ही बंद हो चुकी हैं। ऐसे में किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए 28 अप्रैल तक गन्ना खरीद जारी रखने का फैसला लिया गया है।

मिल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों तक पर्ची नहीं पहुंची है, वे सीधे मिल गेट से पर्ची ले सकते हैं। किसानों के लिए फ्री पर्ची की व्यवस्था की गई है। किसान गन्ना मिल में गन्ना लाने के बाद पर्ची लेकर तौल करा सकेंगे। मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि किसानों को नोटिस जारी कर दिया गया है और 28 अप्रैल तक गेट पर आने वाले किसानों से गन्ने की खरीद की जाएगी। किसान मिल गेट से ही पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here