दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

पुणे, 21 मई (UNI) अगले 2-3 दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी, उत्तरी अंडमान सागर और अंडमान द्वीप के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में गर्म हवा का प्रकोप बना रहा। दिन का तापमान मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से बहुत ऊपर रहा। इसके साथ ही असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, बिहार, गुजरात , मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, तटीय और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों पर तथा हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में ब्रम्हापुरी (विदर्भ) में सबसे अधिक तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा, और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान गर्म हवा चल सकती है। पश्चिम राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति से धूलभरी आंधी चल सकती है या फिर बारिश हो सकती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here