पारंपरिक चीनी उत्पादन से आगे बढ़ रहा है चीनी उद्योग : अरविंद चूडासामा

लखनऊ : चीनी और गन्ना उद्योग अब केवल पारंपरिक चीनी उत्पादन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि तेजी से उच्च मूल्य वाले उत्पादों, विशेष सामग्री और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) जैसे आधुनिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। यह बात ‘शुगर इंडस्ट्री इंटरनेशनल’ के वरिष्ठ संपादक अरविंद चूडासामा ने गुरुवार को कही।वे उत्तर प्रदेश शुगर मिल्स एसोसिएशन (यूपीएसएमए) द्वारा आयोजित एक चीनी उद्योग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योग विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

अरविंद चूडासामा ने कहा कि, वैश्विक स्तर पर बायो-इकोनॉमी में निवेश तेजी से बढ़ रहा है और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं बायो-मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चीनी उद्योग अब जैव ईंधन, हरित ऊर्जा और टिकाऊ औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बनता जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि, भविष्य में चीनी उद्योग की सफलता केवल चीनी उत्पादन पर निर्भर नहीं रहेगी, बल्कि नवाचार, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर आधारित होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here