चीनी मिल के तौल कांटे की जांच की गयी

स्योहारा: उत्तर प्रदेश सरकार की सक्रियता से जिला गन्ना अधिकारी सतर्क हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए राज्य के गन्ना अधिकारियों ने चीनी मिल के तौल केंद्रों में तौल के कांटों को चेक करना शुरु किया है। ऐसे ही एक मौके पर पहुंचे अधिकारियों से भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और किसानों के साथ गन्ना केंद्रों पर हो रहे दिक्कतों के बारे में बताया। एवज में जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना समिति के विशेष सचिव को इनकी समस्याओं को तुरंत दूर करने का आदेश दिया।

मिली शिकायत के आधार पर डीसीओ यशपाल सिंह ने मौके पर वजन करने वाले वजन कांटों के साथ कंप्यूटर को भी चेक किया। वजन कांटों के बारे में उन्हें मिली जानकारी गलत थी। उन्होंने इस बारे में किसानों को आश्वस्त किया कि उनके गन्नों का सही वजन हो रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने डीसीओ को गन्ना कैलेंडर, गन्ना सट्टा की खामियों के बारे में बताया। डीसीओ ने गन्ना समिति के सचिव नरेश को इस खामियों को तुरंत दूर करने को कहा। ऐसे किसान जिनके सट्टे बंद कर दिये गए हैं, उनके सट्टे भी तुरंत प्रभाव से खोलने को कहा। डीसीओ के आश्वासन से किसानों को राहत मिली।

चीनी मिल के तौल कांटे की जांच की गयी यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here