महाराष्ट्र में सूखे के कारण चीनी मिलें केवल तीन महीने चलने की संभावना: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार

पुणे : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा की, राज्य के कई हिस्सों में सूखे की स्थिति गंभीर होती जा रही है और पानी की समस्या भी विकट बन गई है। इस पृष्ठभूमि में इस वर्ष चीनी मिलें केवल तीन महीने तक ही चलने की संभावना है। उन्होंने गन्ना उत्पादक किसानों से आगामी संकट को ध्यान में रखते हुए अभी से नियोजन करने की अपील की। सोमेश्वर सहकारी चीनी मिल के चुनाव प्रचार के दौरान सदस्यों से संवाद करते हुए सुनेत्रा पवार ने यह बात कही।

सुनेत्रा पवार ने कहा कि, उन्होंने हाल ही में राज्य का सूखा प्रभावित दौरा किया। इस दौरान कई क्षेत्रों में पानी की स्थिति बेहद गंभीर दिखाई दी। उन्होंने कहा, अपने क्षेत्र में फिलहाल हरी-भरी फसलें और पानी देखकर संतोष हो रहा है, लेकिन यह स्थिति हमेशा बनी रहेगी, ऐसा जरूरी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, हमारा तालुका सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। ऐसे में चुनाव में कोई भी पैनल सत्ता में आए, लेकिन आने वाले समय में गन्ने की खेती करना और उसे बचाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सुनेत्रा पवार ने कहा कि, आने वाले समय में पीने के पानी को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। इसके बाद उपलब्ध पानी का कृषि कार्यों के लिए नियोजन करना होगा। बारिश समय पर और पर्याप्त मात्रा में होगी या नहीं, यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। इसलिए किसानों को संभावित सूखे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, सोमेश्वर चीनी मिल का चुनाव निर्विरोध होना अपेक्षित था। हालांकि अब चुनाव हो रहा है। मैंने चीनी मिल के कामकाज का अध्ययन किया है। आने वाले समय में किसानों के सामने खड़ी होने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रभावी नियोजन करना आवश्यक है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here