गन्ना किसानों को सभी लाभ मिलेंगे – प्रधान मंत्री ने यूपी में किसानों को बताया

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ‘किसान कल्याण रैली’ को संबोधित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रोज़ा क्षेत्र में यह रैली आयोजित की गयी है। उत्तर प्रदेश यह राज्य बीजेपी के लिए महत्त्व का है क्यूंकि लगभग ८० लोकसभा सीटे इस राज्य से है।

किसान कल्याण रैली में प्रधान मंत्री मोदी को सुनने के लिए आए हुए अधिकांश किसान ‘गन्ना किसान’ हैं। किसान अपनी फसल के लिए बेहतर कीमतों की मांग प्रधान मंत्री से कर रहे हैं। प्रधान मंत्री मोदी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं और गन्ने की बेहतर कीमत दी जाएंगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रधान मंत्री ने किसानों को दिया आश्वासन-

केंद्र में बीजेपी सभी किसानों के प्रति सम्मान सुनिश्चित करेगी और कई निर्णय तय करेगी।

किसानों द्वारा उगाए जाने वाले गन्ने के लिए सभी लाभ और सुविधा मिलेगी।

चीनी के लिए न्यूनतम कीमत तय की गई है ताकि कोई घोटाला ना हो।

सरकार ने सीधे किसानों के बैंक खातों में भुगतान जमा करने का फैसला किया।

प्रधान मंत्री ने गन्ना किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए उनकी मांगे सुनकर उन्हें सभी लाभ देने का निर्णय लिया है। इस निर्णयों से गन्ना किसान संतोषित हुए है।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here