एक और सड़क हादसे में गन्ना मजदूर की गई जान

मनमाड: हालही में हुई महाराष्ट्र के धुले में सड़क दुर्घटना में कई गन्ना मजदूरों की जान चली गयी थी। अब एक और दुर्घटना में एक गन्ना मजदुर की जान चली गई। नंदगांव तालुका के कासारी के नजदीक चंदेश्वरी घाट में गन्ना मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक का एक्सीडेंट होने से एक मजदूर मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। हादसे में गाय समेत तीन बैल भी मर गए। नंदगाँव पुलिस स्टेशन में एक दुर्घटना दर्ज की गई। गंभीर रूप से घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद मालेगांव के एक निजी क्लिनिक में भेज दिया गया। खबरों के मुताबिक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार है।

ट्रक नंदगांव तालुका के ढेकू से दिंडोरी तालुका में कादवा चीनी मिल में मजदूरों को ले जा रहा था। चालक ने कसारी के पास चंद्रेश्वरी घाट में अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया और 3 फुट गहरी घाटी में गिर गया। पीड़ित की पहचान प्रह्लाद चव्हाण के रूप में हुई। ट्रक में छह पुरुष और दो महिलाएं, और गाय और बैलों सहित आठ जानवर शामिल थे। हादसे में तीन बैल और एक गाय की मौत हो गई, अन्य आठ श्रमिक घायल हो गए। प्रारंभिक उपचार के बाद, विजय नामदेव गोवर्धन और मोतीलाल राठौड़ को मालेगांव में आगे के उपचार के लिए उपजिला अस्पताल भेजा गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here