गन्ना मूल्य प्रति क्विंटल 450 रुपये घोषित किया जाये: किसान न्याय मोर्चा

सहारनपुर : किसान न्याय मोर्चा ने योगी सरकार से नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य 450 व 440 रुपये क्विंटल घोषित किया जाये। साथ ही संगठन ने खतौनी के खसरों नंबरों में हिस्सा दर्ज कराने में हो रही अनियमितता को रोकने की मांग की है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसान नेता रणवीर सिंह एड. के नेतृत्व में किसानों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पुष्पांकर देव को दिया। ज्ञापन में किसानों ने चीनी मिलें चलने से पूर्व अगेती प्रजाति के गन्ना प्रजाति का भाव 450 रुपये और सामान्य गन्ना प्रजाति का मूल्य 440 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, शेर सिंह, इलम चंद, जोगिंद्र, सागर, सतीश गोयल और सूरज चौहान आदि मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here