TCP द्वारा 50,000 टन चीनी खरीदने के लिए निविदा जारी

हैम्बर्ग / इस्लामाबाद: ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ पाकिस्तान (TCP) ने शुक्रवार को 50,000 टन सफेद चीनी खरीदने के लिए फिर एक बार अंतरराष्ट्रीय निविदा जारी की। निविदा की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। निविदा में कहा गया है की, चीनी बैगों में पैक होनी चाहिए और 25 नवंबर तक पाकिस्तान पहुंचनी चाहिए। पाकिस्तान का 50,000 टन चीनी खरीद का पिछला टेंडर 30 सितंबर को बंद हो गया, लेकिन इसमें किसी भी व्यापारी ने दिलचस्पी नही दिखाई थी।

पाकिस्तान के उद्योग और उत्पादन मंत्री हम्माद अजहर ने अगस्त महीने में कहा था कि, देश में चीनी आयात होते ही कीमतों में तेजी से कमी आएगी। जिससें महंगाई से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने दावा किया था की, देश में चीनी के आयात के बाद, घरेलू चीनी जमाखोर भी खुले बाजार में अपने स्टॉक को जारी करना शुरू कर देंगे, जिससे चीनी की कीमतों में और कमी होगी। आयात की खबरों के बाद चीनी की कीमत पहले ही घट गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here