अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध से भारत को फायदा

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (PTI) अमेरिका और चीन के बीच छिड़े व्यापार युद्ध से भारत को फायदा हो रहा है। भारत का चीन को पिछले छह माह (जून-नवंबर 2018) में निर्यात करीब 32 प्रतिशत बढ़कर 8.46 अरब डॉलर हो गया है। निर्यातकों की संस्था फियो ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक साल पहले इसी अवधि के दौरान देश का चीन को निर्यात 6.37 अरब डॉलर था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने चीन की कई वस्तुओं पर उच्च आयात शुल्क लगाया है। जिसके बाद चीन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगा दिया।

फियो के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने बयान में कहा, “अमेरिका -चीन के बीच शुल्क युद्ध से भारत को लाभ हो रहा है। चीन को होने वाला निर्यात जून-नवंबर 2017 में 6.37 अरब डॉलर से बढ़कर जून-नवंबर 2018 में 8.46 अरब डॉलर हो गया।”

गुप्ता ने कहा कि जून-नवंबर 2018 के दौरान भारत से अमेरिका को किए गए निर्यात में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान जिन वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है, उनमें पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन, सूती धागा, प्लास्टिक के कच्चे माल और समुद्री उत्पाद शामिल हैं।

गुप्ता ने कहा कि वैश्विक व्यापार के लिए व्यापार शुल्क बिल्कुल भी अच्छा नहीं है लेकिन भारत समेत अन्य देशों के लिए यह एक अवसर है।

भारत से चीन को निर्यात बढ़ने से हमारे लिए फायदेमंद है क्योंकि हमारा चीन के साथ व्यापार घाटा काफी अधिक है।

चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 2016-17 में 51.11 अरब डॉलर से बढ़कर 2017-18 में 63.12 अरब डॉलर हो गया।

डाउनलोड करे चिनीमंडी न्यूज ऐप: http://bit.ly/ChiniMandiApp

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here