त्रिवेणी चीनी मिल को मिली बड़ी राहत

सहारनपुर: त्रिवेणी चीनी मिल के देवबंद यूनिट में बोनस को लेकर चली आ रही कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। लंबे समय से चली आ रही इस हड़ताल को समाप्त करने में एडीएम, मिल प्रबंधन और कर्मचारी युनियन ने मुख्य भूमिका निभाई। हड़ताल ख़त्म होने से चीनी मिल को बहुत बड़ी राहत मिली है।

मिल के कर्मचारी बोनस को लेकर अड़े थे। मिल कर्मचारियों की मांग 20 प्रतिशत बोनस थी जबकि मिल प्रबंधकों ने उन्हें 8.33 प्रतिशत बोनस जाहिर किया है। मिल के कर्मचारियों का कहना है कि जबतक मिल मालिक पूरा बोनस नहीं देते, वे इसका विरोध करते रहेंगे। कर्मचारियों का आरोप था कि मैनेजमेंट उनकी सैलरी भी नहीं बढ़ा रहा। उधर किसान पेराई सत्र आरंभ नहीं होने के कारण परेशान थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बुधवार को एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बन गई की इस सीजन में कर्मचारियों को इच्छुक बोनस के बदले ट्रिपल इंक्रीमेंट मिल प्रबंधन की ओर से दिया जाएगा। इसपर कर्मचारियों ने सहमति जताई और हड़ताल ख़त्म कर दिया।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here