उत्तम शुगर मिल्स गन्ना मूल्य भुगतान में सबसे आगे

सहारनपुर: उत्तम शुगर मिल्स लि. (शेरमऊ) इस सीजन में गन्ना भुगतान करने में सबसे आगे है।मिल प्रबंधन ने 7 दिसंबर 2023 तक खरीदे गये गन्ने का किसानों को भुगतान कर दिया है।मिल गन्ना मूल्य भुगतान में सहारनपुर जिले में सबसे अग्रणी बन गई है। मिल द्वारा हो रहे भुगतान के चलते किसान काफी खुश है।

चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविन्द्र जीत सिंह ने कहा कि, किसानों का भुगतान हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आगे भी किसानों को समय पर भुगतान करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने किसानों से पेराई के लिए साफ सुथरे गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की।मिल के महाप्रबंधक गन्ना प्रविन्द्र कुमार राठी ने कहा कि, चीनी मिल किसानों का शत प्रतिशत गन्ना खरीदने के लिए कटिबद्ध है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here