उत्तर प्रदेश : सीएम योगी से मझोला मिल को आधुनिक ‘इंटीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स’ के रूप में विकसित करने की मांग

लखनऊ : लंबे समय से बंद पड़ी मझोला चीनी मिल के पुनरुद्धार की उम्मीद एक बार फिर जागी है। नगर पंचायत मझोला के चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने पिछले हप्ते लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मिल को आधुनिक ‘इंटीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स’ के रूप में विकसित करने की मांग की। मुलाकात के दौरान चेयरमैन सिंह ने बताया कि, मझोला चीनी मिल कभी पीलीभीत और आसपास के हजारों किसानों की आजीविका का मुख्य आधार रही है। मिल बंद होने के बाद न सिर्फ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है, बल्कि गन्ना किसानों को अपनी फसल दूर-दराज की मिलों तक ले जाने में भी काफी परेशानी हो रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मिल को केवल दोबारा चालू करने के बजाय इसे आधुनिक जरूरतों के अनुरूप एक एकीकृत चीनी परिसर के रूप में विकसित किया जाए। प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में आधुनिक चीनी उत्पादन इकाई के साथ एथेनॉल प्लांट और बिजली उत्पादन (को-जनरेशन) जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि, यदि सरकार इस परियोजना को मंजूरी देती है, तो मझोला और पूरे पीलीभीत क्षेत्र में हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। इससे पलायन पर रोक लगेगी और स्थानीय बाजार को भी मजबूती मिलेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here