उत्तर प्रदेश: गन्ने की जैविक खेती बढ़ावा को देने की कोशिश

बिजनौर: गन्ना उत्पादन में देश का नंबर एक राज्य उत्तर प्रदेश अब गन्ने की जैविक खेती को बढ़ावा दे रहा है। राज्य की चीनी मिलें भी किसानों के बीच जैविक गन्ने की खेती को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी को आगे जोड़ते हुए, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड बिलाई बिजनौर की ओर से किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अमर उजाला डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मिल उपाध्यक्ष अजय शर्मा व गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह, सहायक महाप्रबंधक सिताब सिंह ने किसान धर्मेंद्र सिंह के खेत से शनिवार को जैविक खेती का अभियान शुरू कराया। गन्ना प्रबंधक परोपकार सिंह ने कहा कि, जैविक खेती से खेत में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। अधिक से अधिक किसानों से जैविक खेती करने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here