उत्तर प्रदेश: चीनी मिल में गंदगी देख भड़के मंत्री

बिलासपुर: रुद्र-बिलास चीनी मिल को सरप्राइज विजिट देने पहुंचे उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख मिल परिसर में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में जगह-जगह गंदगी देख कर उन्होंने अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। मंत्रीजी की सरप्राइज विजिट से मिल प्रबंधन को भागदौड़ करनी पड़ी और उन्होंने मंत्रीजी से सफाई रखने का वादा किया।

सोमवार को रुद्रपुर जाते समय राज्यमंत्री चीनी मिल पहुंचे। उनको चीनी मिल में देखकर अधिकारी चौक गयें।मिल परिसर में जगह-जगह गंदगी देखकर नाराज मंत्री बल्देव सिंह औलख ने अधिकारियों सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चीनी रिकवरी में गिरावट पर भी चिंता प्रकट की। मिल में प्रधान प्रबंधक राजेश गुप्ता से मुलाकात न होने पर उन्होंने जीएम से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here