उत्तर प्रदेश: चीनी मिल शुरू करने के लिए पूर्व विधायक का हस्ताक्षर अभियान

बलिया : बंद पड़ी रसड़ा चीनी मिल को फिर से शुरू कराने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। उन्होंने ‘किसान बचाओ, चीनी मिल चलाओ’ अभियान के तहत अब तक जिले की 30 से अधिक ग्राम पंचायतों का दौरा किया है। भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, पूर्व विधायक ने कहा कि चीनी मिल शुरू कराने को लेकर 28 फरवरी को एक बैठक आयोजित की गई थी। उसके बाद 10 मार्च को सैकड़ों किसानों के साथ जिलाधिकारी बलिया को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों के बढ़ते सपोर्ट को देखते हुए सरकार इस मिल को शुरू कराने के लिए पुख्ता कदम उठाने की संभावना बन रही है।

पूर्व विधायक ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को भी इस संबंध में पत्र सौंपा है। पिछले दो दिनों में भीटुकुना, मलप हरसेनपुर, बऊल्डी, वीर चंद्रहा, रोहना, बुढ़ऊ, नगहर, अठिलापुरा और खिरौली सहित कई ग्राम पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान चल रहा है। हस्ताक्षर अभियान के लिए जन चौपालों में किसान व ग्रामीण जनता बढ़ चढकर प्रतिभाग कर रही है। राम इकबाल सिंह के अनुसार, चीनी मिल के चालू होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि, भाजपा के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों तथा संगठन के पदाधिकारियों ने भी इस अभियान के लिए समर्थन पत्र दिया है।यह मिल शुरू होने से इलाके के हजारों किसानों का फायदा होने की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here