उत्तराखंड: गन्ना मंत्री से चीनी मिल श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग

काशीपुर : चीनी मिल के श्रमिकों की समस्या को लेकर यूनियन के नेताओं ने गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मदद की गुहार लगाई है। चीनी मिल में फिटमेंट, मृतक आश्रित संबंधी चल रही समस्याओं को लेकर मिल की पांच यूनियनों के संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रुद्रपुर में गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मिला।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने गन्ना मंत्री के सामने चीनी मिल की प्रमुख समस्या फिटमेंट, मृतक आश्रित के नियोजन, संविदा कर्मियों की बहाली समेत अन्य समस्याओं को सुलझाने की मांग की। गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने श्रमिकों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का भरोसा दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here