गन्ना मूल्य की घोषणा करने की उत्तराखंड किसान मोर्चा की मांग

लक्सर : राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य की घोषणा नही होने से किसान नाराज है, और उनकी नजरे सरकार के ऐलान पर टिकी है। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने शेखपुरी गांव में बैठक कर गन्ने का भाव घोषित नहीं होने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने गन्ने की लागत में हो रही बढ़ोतरी के हिसाब से गन्ना मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा की, गन्ना मूल्य की घोषणा करने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाया जायेगा। उन्होंने कहा की, मिल चलने के कम से कम एक महीने पहले भाव की घोषणा होनी चाहिए, ताकि किसान तय कर सके कि गन्ना कौनसी मिल को भेजा जाये।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here