उत्तराखंड: 9 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में शुगर मिल का डायरेक्टर गिरफ्तार

रुड़की: शुगर मिल से संबधित करोड़ों रुपयों के धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शुगर मिल के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की, डायरेक्टर पर आरोप है कि उसने शुगर मिल की जमीन के फर्जी एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव हल्लू माजरा निवासी हर्ष शर्मा पुत्र सम्राट शर्मा ने झबरेड़ा थाना पुलिस को एक लिखित तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इकबालपुर शुगर मिल के मालिक और कर्मचारियों ने मिल की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें 9 करोड़ रुपये का चूना लगाया। पीड़ित के अनुसार, उन्हें एक आकर्षक निवेश योजना के तहत फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर यह विश्वास दिलाया गया कि उन्हें शुगर मिल की जमीन बेची जा रही है। इसी झांसे में आकर उन्होंने 9 करोड़ रुपये का भुगतान किया। लेकिन जब समय आने पर ज़मीन की रजिस्ट्री या कब्जा नहीं मिला, तो उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने प्राथमिक रूप से नामजद किए गए रमजान पुत्र अल्लादीन को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल शुगर मिल के मालिक समेत कई आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here